सवाईमाधोपुर. हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिले में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। सवाईमाधोपुर में पंचायती राज विभाग की ओर से नियुक्ति देने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग प्रारम्भिक के मुताबिक जिले में 227 तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नियुक्ति दी जानी है। कोर्ट का आदेश मिलते ही जिला परिषद एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी इसकी कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
अभ्यर्थी पहुंचे जिला परिषद एवं शिक्षा विभाग : जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी है, वे बुधवार सुबह से शाम तक जिला परिषद एवं शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर लगाते नजर आए। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों से नियुक्ति देने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने को दो-चार दिन बाद नियुक्ति देने की बात कही। अभ्यर्थियों ने बताया अन्य जिलों में अभ्यर्थियों को तुरंत पोस्टिंग दी जा रही है, लेकिन जिले में जानबूझकर देरी की जा रही है।
निदेशक ने तत्काल नियुक्ति के आदेश दिए : कोर्ट के आदेश के बाद प्रारंम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक ने 18 दिसम्बर को ही सभी जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को उसी दिन नियुक्ति के आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे। इसमें बताया कि राजस्थान प्रारिमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के अन्तर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र में लेवल द्वितीय विज्ञान एवं गणित के पद पर चयनित को तत्काल नियुक्ति दी जाए।
जिला समिति की बैठक कब होगी, तय नहीं
जिला परिषद के मुताबिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जिला स्थापना समिति की बैठक होगी। समिति के अध्यक्ष जिला प्रमुख हैं। जबकि सचिव जिला परिषद सीईओ एवं सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी आदि शामिल हैं। मीटिंग में नियुक्ति सूची का अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद नियुक्ति दी जाएगी। लेकिन बैठक की तिथि तय नहीं हो पाई है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक क्या कहतीं हैं...
इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंम्भिक उत्तरा मेहरा ने बताया कि जिले में 227 तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नियुक्ति दी जानी है। इसके लिए जिला स्थापना समिति की बैठक होगी। इसमें नियुक्ति की सूचियों का अनुमोदन होगा। इसके बाद जारी की जाएंगी। इस बारे में जिला परिषद सीईओ और जिला प्रमुख से बात की गई है। जल्द ही बैठक होगी। एक सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।





No comments:
Post a Comment