Breaking News
recent

गडरारोड-जयपुर डीलक्स बस बंद, जानकारी नहीं होने पर यात्री रोजाना पहुंच रहे बस स्टैंड

बाड़मेर. बाड़मेर आगार से चलने वाली गडरारोड-जयपुर डीलक्स बस सेवा को कम आय के चलते 30 नवम्बर से बंद कर दिया गया। ऐसे में बाड़मेर से जयपुर जाने वाले यात्रियों को असुवधिा का सामना करना पड़ रहा है।

बस बंद होने का पता नहीं चलने से कई यात्री यात्रा के लिए रात में स्टैंड पहुंच रहे हैं। यहां आने पर पता चलता है कि बस का संचालन जयपुर से बंद हो गया है। डीलक्स बस का संचालन बाड़मेर से रात्रि 8.30 बजे होता था।

बस का संचालन डीलक्स डिपो जयपुर से किया जा रहा था। पिछले कुछ समय से बस को यात्री भार कम मिल रहा था। दोनों तरफ से बस को यात्री काफी कम मिल रहे थे। कई बार तो बस एक-दो यात्रियों को लेकर आवाजाही कर रही थी। ऐसे में आय कम होने के कारण बस को बंद कर दिया गया।

यात्री लगा रहे चक्कर

बाड़मेर से जोधपुर और जयपुर मार्ग पर जाने वाली रोडवेज की रात में यह आखिरी बस है। इसके चलते शाम को यहां से जाने वाले लोग पिछले चार दिनों से परेशान हैं।

बस संचालन बंद होने की जानकारी नहीं होने से कई यात्री रात में यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन बस बंद होने की जानकारी स्टैंड पर पहुंचने पर मिलती है। ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को दो-दो बार ऑटो का किराया फिजूल में देना पड़ रहा है। इसके बाद जोधपुर मार्ग के लिए यहां से रात 12.30 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन ही मिलती है।

यात्रियों की पीड़ा

बाड़मेर से रात्रि के समय जोधपुर-जयपुर मार्ग के लिए आखिरी बस थी। संचालन बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।

-गोविंद सिंह

बस बंद होने की जानकारी नहीं होने के कारण यात्री रोजाना स्टैंड पहुंच रहे हैं। यहां आने पर पता चला कि बस तो बंद हो गई।

-विनोद कुमार

बंद हो गई बस

गडरारोड-जयपुर के बीच चलने वाली डीलक्स बंद कम यात्री भार के कारण बंद हो गई है। इसका संचालन जयपुर से होता है।
यशवंत सिंघारिया, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर आगार



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.