Breaking News
recent

कांग्रेस व राहुल पर जमकर बरसे : पीएम नरेन्द्र मोदी

पाली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पाली जिले के सुमेरपुर में सीणप तालाब के निकट चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस सभा में मोदी कांग्रेस व गांधी परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने किसानों की गरीब हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जनता से जवाब मांगते हुए कहा कि राजस्थान में किसानों को लूटा है, ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? कांग्रेस की सरकार बनी तो ऐसे लोग बचेंगे नहीं क्या? ऐसे लोगों को सत्ता सौंपनी चाहिए क्या? नामदार को अपनी पार्टी के किसान नेता का नाम तक याद नहीं रहता। उन्होंने कहा कि नामदार गड़बड़ करते हैं तो भी कार्रवाई करो और मोदी गड़बड़ करते हैं तो भी कार्रवाई करो।

सभा स्थल के साथ पूरा सुमेरपुर मोदी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इधर, सभा स्थल पर यूं तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके है, लेकिन पाली, जालोर व सिरोही जिले से अभी तक लोगों के पहुंचने का क्रम जारी है। जिसके चलते अब सभा स्थल भी छोटा पडऩे लगा है। कई जनप्रतिनिधियों के साथ भी उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग बसों और अन्य वाहनों से यहां पहुंच चुके। कई लोग पीछे की पहाड़ी तक भी बैठे है।

मारवाड़ के वीरों को किया याद

इससे पहले निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे देरी से 12 बजकर 10 मिनट पर मोदी मंच पर पहुंचे। मोदी के सभा स्थल पर पहुंचते ही हर-हर मोदी के नारों से पांडाल गूंज उठा। अपने सम्बोधन की शुरुआत में पाली की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि हम गुजरात के लोग पाली की हवा से अंदाज लगाते है। पाली को महत्वपूर्ण बताते हुए पाली के सोमनाथ मंदिर व आइमाता, आउवा के ठाकुर कुशालसिंह व महाराणा प्रताप को नमन किया। पाली के गुलाबे हलवे की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के गुलाब हलवे को सभी पहचानते है। सोजत की मेहंदी को भी किया याद। पाली जिले के वीरों को मारवाड़ गोडवाड़ का गौरव बताया। मोदी ने इतिहास पर ध्यान आकर्षित किया और प्रताप, मीरा, राव कुंपा को भी याद किया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.