Breaking News
recent

बाघ के मुंह से निकला शिकार, मगरमच्छ ने बनाया निवाला

सवाईमाधोपुर. वो कहते है ना दाने- दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम। यह कहावत शनिवार को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर सच साबित हुई। रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के जोन चार में शाम की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों को कु छ ऐसा ही नजारा दिखा।
जोन चार के आडी डगर के नाले के पास एक सांभर पानी पीने आया। पानी पीते समय वहां पास में ही मौजूद बाघिन कृ ष्णा(टी-19) के मेल शावक ने सांभर पर हमला कर दिया और सांभर का पैर पकड़ लिया। बाघ सांभर को पानी से बाहर लाता इससे पहले ही पानी में मौजूद मगरमच्छ ने सांभर को पानी के अंदर खींच लिया। ऐसे में बाघ सांभर का शिकार करने से वंचित रह गया। सांभर को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। शिकार नहीं कर पाने से निराश बाघ दहाड़ मारता रहा और नाले के पास आकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद शावक की मां कृष्णा भी वहां आ गई। यह नजारा देखकर पर्यटक गदगद हो गए।


अद्र्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का वितरण कल
सवाईमाधोपुर. जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अद्र्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण 10 दिसम्बर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। समान परीक्षा संयोजक कमलेशचंद मीना ने बताया कि ब्लॉक सवाईमाधोपुर, बौंली, खण्डार व चौथकाबरवाड़ा के प्रश्न पत्रों का वितरण रामावि मानटाउन केन्द्र पर एवं ब्लॉक गंगापुर व बामनवास के प्रश्न पत्रों का वितरण राउमावि गंगापुरसिटी केन्द्र पर किया जाएगा। परीक्षा प्रभारी गजेन्द्रपालङ्क्षसह ने बताया कि प्रश्न पत्र लेने के लिए संस्था प्रधानों को स्वयं या अधिकार पत्र के साथ अपने प्रतिनिधि को उपस्थित होना होगा। प्रश्न पत्र शुल्क का चैक संयोजक जिला समान परीक्षा एवं प्रधानाचार्य राउमावि साहूनगर के नाम से बनाकर साथ लाना होगा।
कोर्स अधूरा
परीक्षा भले ही सिर पर हो, लेकिन स्कूलों में कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण पढ़ाई चौपट हो रही है। विद्यार्थी खासे परेशान हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.