Breaking News
recent

भाजपा महिला प्रत्याशी की बड़ी मुश्किलें, अब हो सकती है कार्रवाई, पढि़ए पूरा मामला

पाली। सोजत विधानसभा से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। प्रत्याशी चौहान की ओर से एक सभा में किए गए वादे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन प्रत्याशी की ओर से रविवार देर रात तक नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इस पर सोमवार को जिला कलक्टर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखेंगे।

रायपुर क्षेत्र में हुई एक समाज की सभा में एक समाज के लोगों ने कम उम्र में बच्चों का विवाह करने पर घर पर पुलिस आने का कहा और मांग की थी कि बाल विवाह करने पर पुलिस नहीं आनी चाहिए। इस पर प्रत्याशी ने कहा कि ‘बच्चियों की कम उम्र में शादियां होने पर पुलिस आती है आपका तो सौभाग्य है कि सत्ता और संगठन हमारे पास दोनों है। मेरे लेवल का कार्य होगा तो मैं करवाऊंगी और ऊपर के लेवल का होगा तो ऊपर से करवाऊंगी। आज के बाद आयोजन में पुलिस कभी नहीं आएगी यह मैं आपसे वादा करती हूं।’ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी शिकायत हुई। जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने प्रत्याशी चौहान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही मंदिर में सभा करने का भी जवाब मांगा था। लेकिन प्रत्याशी ने इसका जवाब नहीं दिया।

आज कार्रवाई को लिखेंगे
भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। सोमवार को मुख्यालय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। -सुधीर कुमार शर्मा, जिला कलक्टर, पाली।

बर में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस में परस्पर मामले दर्ज
रायपुर मारवाड़। बर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बर निवासी गोपाल तेली ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका बड़ा भाई भागीरथ तेली जैतारण से आप पार्टी का प्रत्याशी है। वह प्रचार में व्यस्त था। इस दौरान उसे सूचना मिली कि उसके भाई के मकान का पीछे का गेट कुछ लोग बंद रहे थे। वह मौके पर पहुंचा और एतराज जताया। इस बीच नारायण लाल माली वगैरा एक दर्जन लोगों ने उससे मारपीट की। इधर,नारायण लाल ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गोपाल ने इनके घर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव में आए नारायण लाल के परिजनों के साथ भी गोपाल ने मारपीट की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.