Breaking News
recent

गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र में म्युजियम सर्किल के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीआइ ऋषिराज सिंह शेखावत के अनुसार मंगलवार सुबह हीरालाल पुत्र मुखराम बाइक से जा रहा था। म्युजियम सर्किल के पास तेज रफ्तार में आई पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आस-पास के लोग उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के रिश्तेदार लूणकरणसर के सादेरा निवासी बलराम जाट ने पिकअप चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कराया है।

 


पुत्री को बस में बैठाने आया था पिता, दूसरी बस की चपेट में आया

खाजूवाला. दंतौर. दंतौर सड़कमार्ग पर बुधवार को बस की चपेट में आ जाने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भजीते प्रेमचंद ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ दंतौर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। दन्तोर पुलिस थाने से एएसआई महेश दान ने बताया की 9बीएलडी दंतौर निवासी जगमालाराम मेघवाल जो कि अपनी पुत्री को बस चढ़ाने के लिए खाजूवाला-दंतौर सड़क मार्ग पर आया हुआ था। पुत्री को बस में चढ़ाने के बाद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से आई बस ने जगमालाराम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे जगमालाराम गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल को दंतौर सीएचसी पहुचांया गया जहां से पीबीएम रैफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते शोभासर के पास जगमालाराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का खाजूवाला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.