सार्वजनिक निर्माण एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री विजय इन्द्र सिंगला ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात
जैतसर. (श्रीगंगानगर ) पंजाब सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति एवं प्रदूषित जल से प्रभावित हो रहे नहरी जल में सुधार करने को लेकर कटिबद्ध है। पंजाब सरकार नहरों की मरम्मत एवं साफ-सफाई को लेकर भी गंभीर है। ऐसे में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले को खेती एवं नहरी पानी के लिए आंदोलन नहीं करना पड़ेगा एवं किसानों की बरसों की समस्या एवं शिकायत दूर होगी।
यह बात पंजाब सरकार के सार्वजिक निर्माण एवं सूचना व प्रोद्योगिकी मंत्री विजय इन्द्र सिंगला ने गुरुवार को स्थानीय कस्बे में गोयल भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कही। पंजाब सरकार के मंत्री विजय इन्द्र सिंगला एवं पंजाब कांग्रेस के कुलवंत राय सिंगला गुरुवार को सूरतगढ़ विधानसभा प्रत्याशी हनुमान मील के समर्थन में मतदान करने व अधिकाधिक एकजुटता से संपर्क करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
इस दौरान उन्होने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वे स्वयं श्रीगंगानगर जिले के लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का निदान करवाएंगे। बैठक में मौजूद पीसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रधान परमजीत सिंह रंधावा, बिहारीलाल गोयल, समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गगन विडि़ंग, जाट महासभा अध्यक्ष रणवीर सिंह बेनीवाल, बिश्नोई समाज अध्यक्ष बुधराम बिश्नोई, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्णलाल मण्डा, जिला सचिव कुलजीत सिंह सेखों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा सरकार किसानों को करती हैै प्रताड़ित- कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इन्द्र सिंगला एवं कांग्रेस प्रभारी कुलंवतराय सिंगला ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने किसानों की सेवा के नाम पर उनकी हत्या की हैै। जिसे देश का इतिहास याद रखेगा। युवाओं को रोजगार के नाम पर, व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर, महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान के नाम पर भाजपा ने ठगा हैै। देश को जातिगत आधार पर विभाजित करने का काम भाजपा ने किया है।





No comments:
Post a Comment