बगड़. उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी व उद्योगपति अजय पीरामल और पद्मश्री डॉ स्वाति पीरामल के बेटे आनंंद पीरामल 12 दिसम्बर 2018 को सात फेरे लेंगे। फिलहाल ईशा और आनंद की प्री.वेडिंग सेरेमनी उदयपुर के उदय विलास होटल में चल रही है।
कस्बे में स्थित उनकी पुस्तैनी हवेली पीरामल कोठी के रंग-रोगन हो चुका है और वह सजने के लिए तैयार है। कोठी के बाग-बगीचों की साफ-सफाई कर उन्हे तैयार किया जा रहा है। साथ ही पीरामल गेट के भी रंग-रोगन करवाया गया है।
ईशा के ससुराल में बगड़ में खूब हो रही चर्चा
यूं तो राजस्थान में इस समय विधानसभा चुनाव 2018 की चर्चाएं जोरों पर है। लेकिन बगड़ कस्बे में चुनावों के साथ-साथ आनंद पीरामल व ईशा की शादी भी सबकी जुबान पर है।
यहां के लोगों को गर्व है कि भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी उनके बगड़ की बहू बनेगी। आनंद के मूलरूप से बगड़ निवासी होने की वजह से यह कस्बा ईशा अंबानी का ससुराल होगा।
स्वागत की तैयारियां
यहां के लोग बहू ईशा अंबानी के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए बैठे हैं। इन्हें उम्मीद है कि शादी के बाद आनंद पीरामल व ईशा अंबानी बगड़ भी जरूर आएंगे। हालांकि पूरा पीरामल परिवार लम्बे समय से मुम्बई में रह रहा है, मगर समय-समय पीरामल परिवार बगड़ भी आता रहता है।
मुम्बई के एंटीलिया में फेरे लेंगे ईशा-आनंद
ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की शादी की मेहंदी रस्म, महिला संगीत आदि कार्यक्रम उदयपुर के उदय विलास होटल में 8 दिसम्बर से चल रहे है, जो 9 दिसम्बर तक चले। इसके बाद 11 से 14 दिसंबर तक मुबई के होटलों में कार्यक्रम होंगे।
ईशा अंबानी व आनंद पीरामल 12 दिसम्बर 2018 को मुकेश अंबानी के मुम्बई स्थित एंटीलिया नामक घर में पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लेंगे।





No comments:
Post a Comment