Breaking News
recent

पूर्व विधायक के भाई की हत्या का मामला : रिमांड पर चल रही आरोपित ज्योति को भेजा जेल

घड़साना.

करीब दस दिन पहले पूर्व विधायक शिमला देवी बावरी के भाई भंवरजीत बावरी की इंजेक्शन लगा कर हत्या करने के मामलें में रिमाण्ड पर चल रही आरोपित ज्योति को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। आरोपित ज्योति को पुलिस अधिकारी व महिला कांस्टेबल की निगरानी में श्रीगंगानगर स्थित अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया गया।


एएसपी एवं वृताधिकारी सोहनराम बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने जांच में आरोपित ज्योति को हत्या का दोषी माना है। पुलिस ने मृतक भंवरजीत बावरी के फोन कॉल डिटेल के आधार पर जांच पड़ताल की। जिसमें ज्योति द्वारा भंवरजीत के इंजेक्शन लगाना सामने आया है। जांच अधिकारी बिश्नोई ने बताया कि मृतक भंवरजीत की पोस्टमार्टम तथा एफएसएल जांच के लिए गए विसरे की जांच रिर्पोट मिलने पर सही तथ्य सामने आ सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मृतक के विसरा रिर्पोट तथा पुलिस द्वारा जब्त किए इंजेक्शन में मिले दवा का मिलान करेगी। विसरे की एफएसएल रिर्पोट मिलने पर जांच में आवश्यक होने पर ज्योति से दुबारा पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जांच में आवश्यक तथ्य जुटाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक भंवरजीत के मल्टी विटामिन्स का इंजेक्शन लगाया गया था। मल्टी विटामिन्स इंजेक्शन एनएस पद्धति से लगता है। लेकिन इंजेक्शन सही ढंग से नहीं लगने के कारण मृत्यु संभव है। पुलिस द्वारा जुटाए तथ्यों तथा बयानों के मुताबिक भंवरजीत की हत्या हुई है। इस कारण पुलिस ज्योति के खिलाफ हत्या के आरोप में अदालत में पत्रावली पेश करेगी।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.