Breaking News
recent

राजस्थान का रण : विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज बीकानेर में आज प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को करेंगी सम्बोधित


बीकानेर. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार सुबह १० बजे हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगी। वे नाल हवाई अड्डे से लालगढ़ पैलेस जाएगी। दोपहर बाद विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम के प्रभारी महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया कि विदेश मंत्री साढ़े बारह बजे मीडिया के समक्ष अपनी बात रखेंगी। दोपहर का खाना लेने के बाद लालगढ़ होटल पैलेस जाएगी। इसके बाद दोपहर में २.५० बजे रवीन्द्र रंगमंच में प्रबुध्द जनों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद शाम ४.३० बजे नाल हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

 

 

पूनम कंवर ने गांवों में किया जनसम्पर्क
श्रीकोलायत. विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर कोई कमी नहीं रहेगी। युवाओं के रोजगार को लेकर विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। यह बात शनिवार को बीठनोक गांव में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर ने कही। पूनम कंवर ने कहा कि पानी, बिजली आदि मुद्दों पर तो काम करेंगे। साथ ही चिकित्सा, युवा एवं महिलाओं के लिए रोजगार को ध्यान में रखकर सबकी राय एवं मिलकर कार्य करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ने यहां प्राचीन बालाजी धाम में दर्शन कर मनौती मांगी। सभा में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचकर गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा समाधान करवाने की बात कही। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर लाखासर, सिन्दुका, पाबूसर, राणासर, माधोगढ़, गुड़ा सहित गांवों में जनसम्पर्क करेंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.