Breaking News
recent

धरती ने ओढ़ी पीली चुनरिया

चौथ का बरवाड़ा. क्षेत्र के खेतों में इन दिनों सरसों की फसल में फूल खिलने से वातावरण सुहाना लगने लगा है। गौरतलब है कि क्षेत्र के अधिकांश रकबे में सरसों होने से धरती ने पीली चादर ओढ ली है। किसानों का मानना है कि सर्दी बढऩे के साथ ही फसल में और निखार आएगा। इस बार सरसों की बम्पर पैदावार होने का अनुमान है।


सड़क पर चल रहा बस स्टैंड
वजीरपुर. उपखंड मुख्यालय वजीरपुर में बस स्टैंड के लिए उचित स्थान नहीं होने से सड़क पर ही बसें रुकती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस संबंध में लोगों ने मांग की है, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों ने बस स्टैण्ड के लिए स्थान की मांग करते हुए कहा कि यहां से जिला मुख्यालय और प्रदेश की राजधानी के लिए भी सीधी बस सेवा मिलना चाहिए। यहां से जिला मुख्यालय एवं राजधानी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। वर्तमान में वजीरपुर का बस स्टैंड नाम मात्र का है। ग्राम पंचायत भवन के सामने हिण्डौन आगार की बसें रुकती हैं। यहां भी पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते छाया, बैठने एवं शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुविधाओं के लिए कई बार लोगों की ओर से पंचायत प्रशासन से कहा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में समस्या जस की तस है। कस्बे से बड़ी संख्या में लोग निजी एवं सरकारी वाहनों में यात्रा करते हैं, लेकिन यहां पंचायत प्रशासन की ओर से कोई भी सुविधा विकसित नहीं की गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.