Breaking News
recent

'विधानसभा चुनाव के दौरान बनाए रखें शांति व भाईचारा'

नोख. स्थानीय पुलिस थाने में सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि सीएलजी सदस्य पुलिस व आम जनता के बीच कड़ी के रूप में कार्य करते है। उन्होंने बताया कि आगामी सात दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होगा। इस दौरान आमजन का दायित्व है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे और ग्रामीणों का आपसी भाईचारा बिगड़े नहीं। उन्होंने आमजन से बिना प्रलोभन, लालच में आए, डर व भय से मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सरपंच मेघसिंह, पूर्व सरपंच नंदकिशोर व्यास, फूसाराम मेघवाल, नखतलाल माली, प्रेमसिंह भाटी, अजीताराम माली, दिलीपसिंह भाटी, दीनदयाल व्यास, भूराराम माली, भंवरसिंह, गुलामखां, हजारीराम, नारायणराम, गूगरराम, कंवरलाल, सालूराम, हरजीराम, सत्यनारायण, जेठाराम, रिड़मलसिंह, रमेशकुमार, लालचंद सहित सीएलजी सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
नाचना. जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने स्थानीय पुलिस थाने में सोमवार की शाम सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी सदस्यों व राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से पुलिस की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान करते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने, फेक न्यूज से दूर रहने, आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिवनारायण चांडक, भूपतसिंह, कुंदनसिंह, अर्जुन सोनी, राजेन्द्र पालीवाल, जीवनराम, देवीसिंह, वीरेन्द्रसिंह, रामसिंह, नारायणसिंह, ओमसिंह, किशनसिंह, सत्यनारायण, हेमसिंह, लतीफखां, सलामखां, राधेश्याम, सदीकखां, जगदीशप्रसाद, स्वरूपाराम, रुद्राक्ष, कानाराम, फेज मोहम्मद, मोहम्मदखां सहित सीएलजी सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह कच्छवाहा ने क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था की जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.