Breaking News
recent

नाकाबंदी देख रास्ता बदला, पीछा कर अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

नाकाबंदी देख रास्ता बदला, पीछा कर अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा
पशु आहार के कट्टों के नीचे थी अवैध शराब की खेप
बाड़मेर . आबकारी विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मेगा हाइवे पर पुलिस गश्त की भनक लगने पर रास्ता बदलकर भाग रहे ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए आंकी गई है।
जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र दशोरा ने बताया कि जोधपुर से बाड़मेर की तरफ अवैध शराब से भरा ट्रक आने की सूचना पर बालोतरा के पास मेगा हाइवे पर नाकाबंदी करवाई। वाहन के आगे स्कॉर्ट करने वालों को पुलिस नाकाबंदी की भनक लगने पर शराब से भरे ट्रक को बाड़मेर की तरफ भगा ले गए। आबकारी पुलिस ने ट्रक का पीछा कर बायतु क्षेत्र के माधासर गांव के पास रोक लिया। पूछताछ पर चालक-खलासी संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए। ट्रक की तलाशी में पशु आहार के नीचे भरे अरूणाचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब के 620 कर्टन बरामद किए। आरोपी चालक पूनमाराम पुत्र लिखमाराम निवासी सारला व खलासी गणेश पुत्र गंगाराम निवासी जाटों का बेरा सारला को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक भंवरलाल, लीलाधर, देराजराम, उमाराम, गुलाबखान, बागाराम शामिल रहे।
गुजरात में होनी थी आपूर्ति : ट्रक में पशु आहार परिवहन की बिल्टी मिली। हरियाणा के रेवाड़ी से बिल्टी जारी हुई थी। पुलिस ने बताया कि हरियाणा से रवाना हुई अवैध शराब की खेप मेगा हाइवे के रास्ते गुजरात पहुंचनी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.