Breaking News
recent

पानी को लेकर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

बामनवास. उपखण्ड मुख्यालय के कई इलाके के वाशिंदों को पिछले कई दिनों से जलसंकट के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जलसंकट से क्षुब्ध कस्बेवासियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कस्बेवासियों ने रीती मटकियां लेकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एबीवीपी के जिला संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि पट्टीकलां के झंडा चौक के आसपास रहने वाले लोगों को पिछले दो माह से नलों से पीने लायक भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

जलदाय विभाग के अधिकारियों से शिकायत पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उल्टे नलों में सीमेंट घोलकर डाल दिया गया। इसी तरह पट्टीखुर्द में बाबा बूड़मदेव के मंदिर के पास पाइप लाइन टूटने के चलते पानी के रिसाव से कई पक्के मकानों में दरारें आ चुकी हैं। जलदाय विभाग ने यहां भी लापरवाही बरती। नई पाइप लाइन से भी उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.