Breaking News
recent

यीशु को किया याद

सवाईमाधोपुर. इसाई धर्मावलंबियों की ओर से मंगलवार को भगवान यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाल मंदिर कॉलोनी स्थित चर्च में कई कार्यक्रम हुए। समाज से जुड़े विक्टर मसीह ने बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे से चर्च में प्रार्थना हुई। रूपिन्दर कौर ने बाइबल पाठ कर भगवान यीशु के उपदेशों की जानकारी देते हुए कहा कि यदि मानव कोई गुनाह करता है तो उसे पछतावा होना चाहिए। साथ ही सत्कर्मों से ही मानव के जीवन में शांति का समावेश हो सकता है। इस अवसर पर चर्च में सजावट व रोशनी की गई। कार्यक्रम के अंत में सांता क्लोज ने बच्चों को उपहार व केक बांटा। चर्च में क्रिसमस ट्री भी बनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


विद्या भारती शिक्षा समिति तैयार करेगी सायबर योद्धा
सवाईमाधोपुर. शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिद्वंदिता के चलते गौण होती भारतीय संस्कृति व संस्कारों की रक्षा एवं राष्ट्र जीवन को समरस, सुसंपन्न एवं सुसंस्कृत बनाने के लिए कृत संकल्पित विद्या भारती एवं भारतीय शिक्षा समिति अब सायबर योद्वाओं की टीम तैयार करेगी। इसको लेकर गत 24 दिसंबर को भरतपुर संभाग में मीडिया कार्यशाला हुई। इसमें जिले से टीम के सदस्यों ने भाग लिया। विद्या भारती शिक्षा समिति की ओर से प्रचार- प्रसार तंत्र को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय पर पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.