Breaking News
recent

परिजनों को सौंपा चार लाख का चेक

सवाईमाधोपुर .रणथम्भौर के राजबाग वन क्षेत्र के गाड़ाडूब एकिनट के पास बाघ के हमले में मरने वाली शहर के कोली मोहल्ला निवासी नरौती देवी के परिजनों को शुक्रवार को वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि सौंपी गई। सुबह करीब ग्यारह बजे जिला कलक्टर डॉ. एपसी सिंह व रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ वाईके साहू शहर के कोली मोहल्ला स्थित मृतका के घर पहुंचे और मृतका के परिजनों को मुआवजा राशि का चैक सौंपा और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान वन विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।


घटना स्थल का किया मुआयना
इसके बाद जिला कलक्टर वन अधिकारियों के साथ राजबाग चौकी वन क्षेत्र गए और घटना स्थल का मुआयना किया और वन अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने वन अधिकारियों को जंगल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने व अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने के निर्देश दिए।

कृष्णा के शावक की अठखेलियां देख रोमांचित हुए पर्यटक जोन चार में हुए पर्यटकों को दीदार
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में सुबह की पारी में पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों ने जोन चार में आडीडगर के पास बाघिन कृष्णा (टी-19) के शावक को निहारा। शावक की अठखेलियां देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने शावक की अठखेलियों को कैमरे में कैद किया। इसी प्रकार जोन छह में पर्यटकों को बाघिन लाडली(टी-8) के शावकों के दीदार हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.