Breaking News
recent

कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली, हालत गंभीर, मनवाना चाहता था ऐसी बात

जयपुर।

जमीन और जायदाद में अक्सर चचेरे—ममेरे भाईयों और नजदीकी रिश्तेदारों में मारपीट के मामले तो सामने आते रहे हैं लेकिन इस बार एक बेटे ने मकान पर कब्जे को लेकर अपनी मां को ही गोली मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर महिला की जान तो बचा ली, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना भरतपुर की है और महिला को जयपुर रेफर किया गया है। उसके चेहरे पर और गर्दन के पास गोलियां लगी हैं।

 

मामले की जांच कर रही सेवर थाना पुलिस ने बताया कि कूम्हा गांव निवासी राजो देवी राधा नगर कॉलोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी। बहन से मिलने के बाद वह अपने भाई श्याम वीर से मिलने उसके घर गई थी। आंगन में बैठकर भाई और भाभी से बात करने के दौरान अचानक राजो देवी का बेटा रोहिताश वहां आया। उसने पहले तो मामा से बात की और बाद में वहां झगड़ा करने लगा। जेब से देसी कट्टा निकाला और मां पर तान दिया। मामा ने बचाव करने की कोशिश की लेकिन रोहिताश ने गोली चला दी।

 

गोली राजो देवी के चेहरे और गर्दन में लगी। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी वहां आ पहुंचे और रोहिताश को दबोचने की कोशिश की, लेकिन वह हवाई फायर करता हुआ वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

उधर राजो देवी का जयपुर स्थित अस्पताल में इलाज जारी है। राजो देवी ने पर्चा बयान में पुलिस को बताया कि वह जिस घर में पति और बेटे के साथ रह रही है वह घर राजो देवी के पिता ने उनको दिया है। लेकिन पति महावीर और बेटा रोहिताश उसे बेचना चाहते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.