Breaking News
recent

मतगणना कल, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में होगी। मतगणना की व्यवस्थाओं एवं इससे संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम स्थल साहूनगर स्कूल में सुरक्षा का त्रि-स्तरीय घेरा कार्य कर रहा है। पुलिस, सीपीएमएफ एवं आरएसी के जवान निरंतर सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए है। बैठक में समुचित बेरिकेटिंग करवाने, सहित स्टेटिक्स एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढा, यूआईटी सचिव ताराचंद मीना, विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।


बिना पास नहीं होगा गणना स्थल पर प्रवेश
जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन ने बताया कि मतगणना स्थल पर किसी भी स्थिति में बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना कार्य में लगे कार्मिक एवं व्यवस्था में लगे लोगों के पास बनाए जा रहे है।


आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना 11 दिसंबर को सुबह आठ बजे शुरू होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम मशीनों के मतों की गणना का कार्य शुरू होगा।


एक राउंड में होगी 14-14 टेबल
विधानसभा क्षेत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर एवं खंडार के मतगणना के लिए एक-एक कक्ष होगा। इसमें प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबलों पर गणना होगी। वहीं विधानसभा क्षेत्र बामनवास के लिए दो कक्ष में गणना होगी। इसमें प्रत्येक कक्ष में 7-7 टेबल पर मतों की गणना का कार्य होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.