Breaking News
recent

‘मुख्य मार्गों पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाने की जरूरत’

पोकरण. पंचायत समिति सांकड़ा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भणियाणा में सरपंच कमला चौधरी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में मनरेगा के तहत वर्ष 2019-20 में करवाए जाने वाले कार्यों तथा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के भी प्रस्ताव लिए गए। बैठक में गांव के मुख्य मार्गों व सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए प्रस्ताव लिया गया। वार्डपंचों ने बताया कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर कई आम रास्ते ग्रामीणों की ओर से रोक दिए गए है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। बैठक में सर्वसम्मति से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्णय लिया गया तथा थानाधिकारी को पुलिस इमदाद मुहैया करवाने के लिए पत्र लिखा गया। ग्राम पंचायत भैंसड़ा में सरपंच केवलराम की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में मनरेगा के तहत वर्ष 2019-20 में करवाए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। इस मौके पर उपसरपंच देवीसिंह सहित वार्डपंच व ग्रामीण उपस्थित थे।
नोख. स्थानीय अटल सेवा केन्द्र में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में मनरेगा के तहत वर्ष 2019-20 में विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रेवल सडक़ों के निर्माण, इंटरलोकिंग सडक़ों के निर्माण, नालियों की मरम्मत, मुख्य चौराहे के इंटरलोकिंग टाइल सडक़ की मरम्मत के प्रस्ताव लिए। विकास अधिकारी ईश्वरसिंह ने ग्रामीणों को ग्रामसभा के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच मेघसिंह, उपसरपंच रमजानखां सहित वार्डपंच व ग्रामीण उपस्थित थे। (नि.सं.)
नाचना. स्थानीय अटल सेवा केन्द्र में सबकी योजना सबका विकास योजना अभियान के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सरपंच किशनलाल भील की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल गर्ग ने गत बैठक की कार्रवाई का पठन किया। इस मौके पर जीपीडीपी प्लान वर्ष 2019-20 मनरेगा वार्षिक कार्य योजना, एसएलडब्ल्यू श्मशानों के प्रस्ताव, सामुदायिक शौचालय निर्माण, सार्वजनिक नाली निर्माण, सडक़ निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। इस मौके पर उपसरपंच रामसिंह सहित वार्डपंच व ग्रामीण उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.