Breaking News
recent

निकलेंगे हम शान से, वोट डालेंगे पूरे मान से

आमेट. स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता को लेकर सरगम सप्ताह के तहत शनिवार को यहां तहसील कार्यालय से स्काउट-गाइड, नवयुवकों एवं कर्मचारियों ने मतदाता जागरुकता वाहन रैली निकाली। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बैरवा ने वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर के बस स्टैण्ड, लक्ष्मी बाजार, होलीथान, रामचौक, एसबीआई बैंक, सीएचसी, नगर पालिका रोड होते हुए यह बस स्टैण्ड पहुंची। इसमें शामिल सहभागी निकलेंगे हम शान से, वोट डालेंगे मान से, का संदेश देते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति राजेन्द्र शर्मा, स्काउट प्रभारी गिरिराज डाकोत, भंवरलाल बुनकर, सद्दीक मोहम्मद, महेन्द्र कुमार रेगर, दिनेश कुमार बैरवा, राधेश्याम आछेरा, जगन्नाथ सिंह, कुलदीप पारीक, यशवंत नंगारची, गजेन्द्र वर्मा, शेरसिंह, गणेश साहू एवं निर्मला जीनगर आदि मौजूद थे।
कुरज में वोट-मैराथन दौड़ से किया मतदाताओं को जागरूक
कुंवारिया. कुरज स्थित आदर्श उमावि में मतदाता जागरुकता स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत वोट-मैराथन दौड़ का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान भीमराज रेगर ने दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बाबूलाल शर्मा, मुकेश सोनी, किशनलाल खटीक, सुरेशचन्द्र वीरवाल, मोहनलाल वीरवाल मांगीलाल मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.