सीकर. यह रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली कहानी है। पति से अलग रह रही अपने से आधी उम्र की भांजी का मामा से अवैध संबंध। इस बीच भांजी का किसी दूसरे से प्रेम संबंध मामा को पसंद नहीं आया। योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। खास बात यह रही कि वारदात में भांजी ने भी पूरी भूमिका निभाई। मामा के कहने पर प्रेमी को फोन कर बुलाया। मामा ने गंडासी प्रेमी का गला काट दिया।
इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर रस्सी से उसके हाथ-पांव बांध दिए। दोनों मामा-भांजी शव को लकड़ी से लटकाकर वारदात स्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर ले गए। भांजी फावड़ा लेकर आई और मामा ने करीब छह फिट गहर खड्डा खोदा। इसके बाद शव के मिट्टी में दफन कर दिया। धोद थाना इलाके के सेवद बड़ी गांव में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित मामा-भांजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों के साथ खेत के मालिक से भी पूछताछ कर रही है।
धोद थानाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नागौर जिले के डीडवाना क्षेत्र के निवासी रामकुमार नायक (50) व उसकी भांजी बबली (24) है। बबली अपने पति के साथ नहीं रहती। दोनों मामा-भांजी सिहोट बड़ी निवासी परमानंद के खेत में बंटाई पर कार्य करते थे। नागौर के मुंडी का निवासी बीरबल पेड़ों की छंगाई के लिए आया था। इस दौरान उसकी बबली से नजदीकियां हो गई। रामकुमार को यह पसंद नहीं आया। ऐसे में उसने बीरबल की हत्या की योजना बनाई। बबली से फोन करवाकर 16 नवम्बर की रात सिहोट बड़ी बुलाया। बाद में खेत में आने पर रामकुमार ने बीरबल की गंडासे से वार कर हत्या कर दी। बाद में बबली के सहयोग से खेत में ही गड्ढ़ा खोदकर शव को दबा दिया। रामकुमार ने बाद में बीरबल के मोबाइल को सिम डालकर चालू किया तो हत्या का खुलासा हो गया।
परिजनों ने की मुआवजे की मांग
बीरबल के परिजनों ने शुक्रवार को मुआवजे की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन भी किया। लेकिन बाद में पुलिस ने समझाइश से मामला शांत किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।





No comments:
Post a Comment