Breaking News
recent

जालोर में तैयारियां पूरी, अब शुरू होगा मतदान

जालोर. जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुछ ही देर में मतदान शुरू होने वाला है। मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। मतदान को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंट बूथ पर पहुंच गए है। जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र में 1356 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र में 46 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिले के आहोर में 11, जालोर में चार, भीनमाल में 11, सांचौर में 13 व रानीवाड़ा में सात प्रत्याशी मैदान में है। जिले के वोटों पर नजर डाले तो आहोर में 245857 मतदाता, जालोर में 265676 मतदाता, भीनमाल में 276103 मतदाता, सांचौर में 279805मतदाता व रानीवाड़ा में 238978 मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे।
मतदान को लेकर अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पुलिस का विशेष जाप्ता तैनात किया गया है। सुरक्षाकर्मियों को मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो जाएगा। जो शाम पांच बजे तक चलेगा। विधानसभा आहोर में कांग्रेस के बागी, भीनमाल व सांचौर में भाजपा के बागी उम्मीदवार होने से जिले मेें इन सीटों पर सबकी नजर है। यहां मुकाबला रोचक होने के आसार है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.