Breaking News
recent

जिसे कुंभाराम व कुंभकरण में फर्क नहीं पता, उसे कैसे हवाले कर दें राजस्थान: पीएम मोदी

पाली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पाली जिले के सुमेरपुर में सीणप तालाब के निकट चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस सभा में मोदी कांग्रेस व गांधी परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने राहुल गांधी पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि जिसे कुंभाराम व कुंभकरण में फर्क नहीं पता, उसके हवाले राजस्थान कैसे कर दें।

मोदी ने किसानों की गरीब हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जनता से जवाब मांगते हुए कहा कि राजस्थान में किसानों को लूटा है, ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? कांग्रेस की सरकार बनी तो ऐसे लोग बचेंगे नहीं क्या? ऐसे लोगों को सत्ता सौंपनी चाहिए क्या? नामदार को अपनी पार्टी के किसान नेता का नाम तक याद नहीं रहता। उन्होंने कहा कि नामदार गड़बड़ करते हैं तो भी कार्रवाई करो और मोदी गड़बड़ करते हैं तो भी कार्रवाई करो।

मारवाड़ के वीरों को किया याद इससे पहले निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे देरी से 12 बजकर 10 मिनट पर मोदी मंच पर पहुंचे। अपने सम्बोधन की शुरुआत में पाली की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि हम गुजरात के लोग पाली की हवा से अंदाज लगाते है। पाली को महत्वपूर्ण बताते हुए पाली के सोमनाथ मंदिर व आइमाता, आउवा के ठाकुर कुशालसिंह व महाराणा प्रताप को नमन किया।

पाली के गुलाबे हलवे की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के गुलाब हलवे को सभी पहचानते है। सोजत की मेहंदी को भी किया याद। पाली जिले के वीरों को मारवाड़ गोडवाड़ का गौरव बताया। मोदी ने इतिहास पर ध्यान आकर्षित किया और प्रताप, मीरा, राव कुंपा को भी याद किया।

मोदी के भाषण के मायने
हैलीकॉप्टर दलाल खोलेगा कई राज मोदी ने कहा कि एक दिन पहले हैलीकॉप्टर मामले में एक दलाल पकड़ा गया है। वह नामदार परिवार (गांधी परिवार) के कई राज खोलेगा। नामदारों ने मुफ्त के भावों में खरीदी जमीनें बाड़मेर रिफाइनरी पर कहा कि कांग्रेस को पता था कि वहां प्रोजेक्ट आने वाला है। जमीनों के भाव बढऩे वाले है तो नामदारों के रिश्तेदारों ने वहां मुफ्त के भावों में जमीनें खरीद ली। अशोक गहलोत की सरकार नामदार के रिश्तेदारों की सेवा में लगी रही, जमीन के लिए फर्जी कंपनी बनाई।

राजस्थान में बीजेपी सरकार बन रही है
मोदी ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है। जहां भी गया हूं, राजस्थान की जनता ने बीजेपी को जिताने का फैसला कर दिया गया है। मुझे राजस्थान ही नहीं जीतना, हर एक-एक पोलिंग बूथ को जीतना है। पार्टी के साथी एक-एक घर पहुंचेंगे, एक-एक मतदाता से मिलेंगे और राजस्थान में विजय का डंका बजाएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। कांग्रेस की मंशा-तुम भी लूटो, मैं भी लूटू मोदी ने कहा कि मैं आपके बीच से पल-बढक़र निकला हूं।

मैं सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ। मैंने गरीबी देखी है, लेकिन जब मैं सरकार में आया तो लगा हमारे देश में इतना पिछड़ापन क्यों है। पता किया तो सामने आया कि इसके जिम्मेदार पुराने शासक है। जो चार-चार पीढिय़ों से देश को नोंच रहे है। इनकी मंशा तूम भी लूटो मैं भी लूटू की है। कांग्रेस चार पीढ़ी का जवाब दे, फिर हमसे चार साल का हिसाब मांगे मोदी ने कहा कि नामदार परिवार की चार-चार पीढिय़ों ने राज किया है। कांग्रेस प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल रही है।

गरीब अमीर, शहर-गांव का भेद कांग्रेस ने किया। किसानों की चार पीढिय़ों तक कोई सुविधा नहीं थी। यह सब कांग्रेस की देन है और अब मोदी से जवाब मांग रहे है। कांग्रेस पहले अपनी चार पीढ़ी का जवाब दे, फिर हमसे मांगना चार साल का हिसाब।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.