Breaking News
recent

आपत्ति जताने के लिए तीसरे अम्‍पायर के कमरे में घुसे मिकी आर्थर, लगा जुर्माना

सेंचुरियन : पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीवी अंपायर जोएल विल्सन के एक विवादास्‍पद निर्णय पर आपत्ति जताने के लिए उनके कमरे में घुस गए। उनके इस व्‍यवहार के लिए आइसीसी ने उनको चेतावनी देते हुए बतौर जुर्माना एक डिमैरिट अंक जोड़ दिया। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने शनिवार को मैच खत्‍म होने के बाद बयान जारी कर दी।

यह है घटना
आइसीसी ने जानकारी दी कि यह घटना शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के नौंवे ओवर में तब घटी, जब टीवी अंपायर जोएल विल्सन ने डीन एल्गर के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद पाकिस्‍तान के कोच मिकी आर्थर अपना आपा खो बैठे। वह उनके फैसले पर आपत्ति जताने उनके कमरे में चले गए और फिर उनसे कुछ कहा और उसी तेजी से कमरे से बाहर निकल गए। आइसीसी ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसलिए इस मामले में अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

एल्‍गर, अमला और ओलिवर की बदौलत अफ्रीका ने की जीत हासिल
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने डीन एल्गर और हाशिम अमला के अर्धशतक तथा मैच में डुआने ओलिवरे के 96 रन देकर 11 विकेटों की बदौलत पाकिस्‍तान पर छह विकेट से जीत हासिल की। डुआने ओलिवयर को मैच में मैजिकल गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.