Breaking News
recent

लाखों किए खर्च फिर भी श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में हांफ गया ‘हाथी‘

 

श्रीगंगानगर। देश में तीसरे मोर्चे की शक्ति बनाने में लगी बहुजन समाज पार्टी को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले की 11 विधानसभा सीटों पर सफलता नहीं मिली है। हालांकि सूरतगढ़ में बसपा प्रत्याशी डूंगरराम गेदर ने आखिरी राउण्ड की गिनती में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के पसीने छुड़ाए लेकिन जीत नहीं मिल पाई।

गेदर इस विधानसभा में 55 हजार 543 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। गेदर को ग्रामीण क्षेत्र में अधिक वोट मिले लेकिन शहरी वोटरों ने वोट देने में कंजूसी बरती। इसके अलावा भादरा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रुपनाथ ने 15 हजार 581 वोट और श्रीगंगानगर सीट से बसपा प्रत्याशी प्रहलाद टाक ने 14 हजार 834 वोट लेकर कुछ संतोष जनक प्रदर्शन किया लेकिन अपनी जमानत बचाने में नाकाम रहे। इसके अलावा अन्य सीटों पर बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अनूपगढ़, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, सादुलशहर में तो बसपा उम्मीदवारों को दो हजार वोट तक नहीं मिल पाए है।

इलाके की चार सीटों पर बसपा उम्मीदवारों का सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन रहा है। यहां नोटा के समक्ष भी वोट पाने में प्रत्याशी सफल नहीं हो पाए। चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार अनूपगढ़ में नोटा को 3009 वोट मिले तो बसपा प्रत्याशी को महज 1522 वोट मिल पाए। इसी तरह रायसिंहनगर में नोटा के पक्ष में 1842 वोट प्राप्त हुए जबकि बसपा को 1357 वोट मिल सके। सादुलशहर में नोटा को 1641 वोट मिले जबकि बसपा प्रत्याशी को महज 1057 वोट ही मिल पाए। इसी तरह नोहर विधानसभा में जितने वोट नोटा के समर्थन में डाले गए तो उसने ही वोट बसपा के पक्ष में गए। यहां 2065 वोट नोटा और बसपा के एक समान नजर आए।

विधानसभा प्रत्याशी का नाम मिले वोट

श्रीगंगानगर प्रहलाद टाक 14,834

अनूपगढ़ शंकरलाल 1522

श्रीकरणपुर रणजीत 1474

रायसिंहनगर कुंभाराम 1357

सादुलशहर विनोद खीचड़ 1097

सूरतगढ़ डूंगरराम गेदर 55,543

भादरा रुपनाथ 15,581

हनुमानगढ़ जेठाराम 2529

नोहर राधेश्याम 2065

पीलीबंगा सुशील कुमार 3523

संगरिया बलवीर सिंह 2863



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.