Breaking News
recent

ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ी गईं ये फेमस एक्ट्रेस, पार्टी में सप्लाई करने का था प्लान

मलयालम की फेमस टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अश्वथी बाबू को मादक पदार्थ डग्स की तस्करी के आरोप में गिफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री को उनके ड्राइवर के साथ हिरासत में लिया गया, जब वे अपने आवास के नजदीक एक ग्राहक को एमडीएमए नामक मादक पदार्थ देने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, ये ऐसा पहला मामला नहीं कि किसी एक्ट्रेस ड्रग्स तस्करी के आरोप लगे हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस इस मामले में फंस चुकी हैं।

नाम उजागर नहीं करने का किया अनुरोध
त्रिकक्करा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। अधिकारी ने नाम ना जाहिर करने के अनुरोध के साथ कहा, अश्वथी और उनके ड्राइवर को उस समय हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, अब तक पूरी तरह मामला साफ नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में अभी जांच में जुटी है। बता दें कि अश्वथी तिरुवनंतपुरम से हैं और उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई है।

पुलिस को पहले ही लग गई थी भनक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को पहले ही भनक लग चुकी थी कि डग्स बेंगलुरु से स्मलिंग के लिए लाया गया था। इस ड्रग का पूरा नाम मेथिलिडेनियोक्सीमैथम्फेटामाइन (एमडीएमए) है। इसे एक्स्टसी के रूप में भी जाना जाता है।

लोग रेव पार्टी में करते हैं यूज
इस ड्रग को लोग रेव पार्टी आदि में अपने मूड को बदलने के लिए प्रयोग करते हैं। इससे पहले सितंबर में एक्‍साइज डिपार्टमेंट ने एर्नाकुलम से ही 200 करोड़ की ड्रग जब्‍त की थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.