Breaking News
recent

इरफान और सोनाली के बाद क्या शाहिद कपूर को भी हो गया है कैंसर? एक्टर के घरवालों ने बताई सच्चाई

बीते कुछ समय से बॅालीवुड में लगातार स्टार्स को लेकर कैंसर की खबरें सामने आ रही हैं। पहले इरफान खान, फिर सोनाली बेंद्रे और अब खबरें थी की बी-टाउन के चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर को भी कैंसर हो गया है। बताया जा रहा था कि उन्हें पेट का कैंसर है। हालांकि इसपर शाहिद का कोई बयान सामने नहीं आया था।

 

shahid-kapoor-suffering-from-cancer-here-is-the-truth

पर हाल में एबीपी न्यूज ने जब शाहिद कपूर के परिवार से इस बात की जानकारी ली तो उन सभी ने इस खबर को एकदम बेहूदा और बेबुनियाद बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,' लोग कुछ भी कैसे लिख सकते हैं? आखिर इस खबर का आधार क्या है? इस तरह की अफवाहें फैलाने को किस तरह से जायज ठहराया जा सकता है?'

 

shahid-kapoor-suffering-from-cancer-here-is-the-truth

इसके बाद जब एबीपी ने शाहिद कपूर के मैनेजर आकांक्षा को फोन कर इस बारे की जानकारी ली तो उन्होंने भी हैरानगी जताते हुए इस खबर को झूठा बताया है। आकांक्षा ने कहा कि जब शाहिद को इस बारे में पता चला, तो ये सुनने के बाद वो हंस रहे थे कि उनके बारे में जाने कैसी कैसी खबरें फैलाई जा रही हैं। मैनेजेर ने कहा कि अभी शाहिद कपूर एक निजी काम से इन दिनों दिल्ली में हैं और वो अगले दो दिनों में मुम्बई लौटेंगे।

 

shahid-kapoor-suffering-from-cancer-here-is-the-truth

गौरतलब है कि आखिरी बार शाहिद कूपर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास जलवे नहीं बिखेर पाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.