Breaking News
recent

नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ ही नहीं आपके शहरों में भी कम हुए हैं पेट्रोल आैर डीजल के दाम, ये है आज की लिस्ट

नर्इ दिल्ली। जहां एक आेर 10 दिनों के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कम हुए हैं। वहीं दूसरी आेर देश के बाकी हिस्सों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कम आैर बढ़े हैं। फिर चाहे राजस्थान हों, या फिर उत्तरप्रदेश। मध्यप्रदेश आैर छत्तीगढ़ जैसे राज्यों के अलग शहरों में पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कटौती आैर बढ़ोतरी हुर्इ हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के मेट्रोपोलिटन शहरों के अलावा देश के अन्य राज्यों के शहरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम के बारे में…

मेट्रोपोलिटन शहरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। पहले बात पेट्रोल की करें तो नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.46 आैर 76.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम 72.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 73.11 प्रति लीटर हैं। वहीं दूसरी आेर नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौैती की है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 64.39 आैर 66.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम क्रमशः 67.39 आैर 67.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यूपी में कम हुए दाम
नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ के अलावा देशके बाकी प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिलली है। अगर बात यूपी के लखनऊ शहर की बात करें तो यहां पर पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 70.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं नोएडा में पेट्रोल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 70.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

राजस्थान में कहीं बढ़ोतरी, कहीं कटौती
वहीं राजस्थान के जयपुर शहर में पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है। यहां पर गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 71.47 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जोधपुर में पेट्रोल के दाम में 81 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं अलवर में भी 49 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े हैं।

मध्यप्रदेश में कम हुए दाम
वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में राहत देखने को मिली है। बात इंदौर से शुरू करें तो पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 73.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं भोपाल में पेट्रोल के दाम में 48 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 73.42 रुपए प्रति हो गए हैं। ग्वालियर आैर जबलपुर में भी पेट्रोल के दाम में भारी कटौती देखने को मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर में पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली है। रायपुर में पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 68.80 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

देश के प्रमुख शहरों के पेट्रोल आैर डीजल के दाम

शहर पेट्रोल के दाम (रुपए में) डीजल के दाम (रुपए में)
नर्इ दिल्ली 70.46 64.39
मुंबर्इ 76.08 67.39
कोलकाता 72.55 66.15
चेन्नर्इ 73.11 67.98
जयपुर 71.47 67.01
जोधपुर 71.26 66.82
उदयपुर 71.68 67.21
अलवर 71.91 67.39
इंदौर 73.61 65.75
भोपाल 73.42 65.56
ग्वालियर 73.37 65.52
जबलपुर 78.24 66.61
रीवा 75.39 67.24
रायपुर 68.80 67.38
इलाहाबाद 70.64 64.10
बनारस 70.67 63.98
लखनऊ 70.21 63.67
नाेएडा 70.38 63.82
गाजियाबाद 70.18 63.62
गुड़गांव 71.10 64.12







 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.