Breaking News
recent

खेत पर कर रहा था रखवाली..तेज सर्दी ने ली अन्नदाता की जान ...

कैथून. खेत पर रखवाली करने गए रेल गांव निवासी एक किसान की बुधवार देर रात मौत हो गई। किसान की मौत का पता गुरुवार सुबह चला। चिकित्सा सूत्रों ने प्रथमदृष्टया मौत का कारण सर्दी माना है।
रेलगांव ग्राम पंचायत के सरपंच धर्मचन्द मीणा ने बताया कि किसान मांगीलाल माली (50) रोजाना की तरह खेत पर रखवाली के लिए गया था। गुरुवार सुबह आठ बजे तक घर नहीं लौटा। इस पर उसका पुत्र व भतीजा तलाश करने खेत पर गए तो मांगीलाल वहां मृत मिला। सूचना पर गांव से जीप लेकर ग्रामीण मांगीलाल को सीमलिया चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सीमलिया पुलिस व सुल्तानपुर तहसीलदार को सूचना दी। पुलिस की निगरानी में सुल्तानपुर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सर्दी से ही हुई मौत
प्रथमदृष्टया किसान मांगीलाल की मौत तेज सर्दी की चपेट में आने से ही हुई। फिर भी बिसरा जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

डॉ. श्याम मालव, प्रभारी सामुदायिक चिकित्सालय, सुल्तानपुर

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.