Breaking News
recent

घरेलू सामग्री भेजकर कागजी कार्रवाई शुरू, प्रशासन पहुंचा

पीपली आचार्यान. ग्राम पंचायत पीपली अहिरान के कालबेलिया बस्ती में सेणुराम (35) पुत्र मोहनलाल कालबेलिया के परिवार के लिए रेलमगरा तहसीलदार सुन्दरलाल बम्बोड़ा, विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह राजावत ने सहकारी समिति से गेहूं एवं ग्राम पंचायत द्वारा दैनिक उपभोग की सामग्री पहुंचाकर परिवार के सदस्यों को राहत पहुंचाई है।
राजस्थान पत्रिका के 14 दिसम्बर के अंक में ‘पहले मां .... फिर पिता की मौत, भूखमरी की कगार पर तीन बच्चे’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर सेणुराम के परिवार में तीन बच्चों के पालन-पोाषण को लेकर हो रही समस्या को उजागर किया था। इसमें बगैर मां एवं पिता के तीन बच्चों का घर खर्चा चलाने की कोई व्यथा को बताया गया था। समाचार प्रकािशत होने के बाद शुक्रवार को रेलमगरा तहसीलदार बम्बोड़ा, विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह राजावत, पीपली अहिरान सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत ने पहल करते हुए कालबेलिया बस्ती पहुंचकर परिवार को गेहूं,शक्कर,चाय सहित अन्य राशन सामग्री देकर राहत पहुंचाई। साथ ही बच्चों के लिए पालनहार योजना, भामाशाह कार्ड बनवाने, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया भी मौके पर ही शुरू करवाई। अधिकारियों ने बताया कि इस परिवार में पेंशन शुरू करवाने सहित हर संभव मदद की जाएगी। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष भावना पालीवाल ने बच्चों की पढ़ाई एवं सभी खर्चे की जिम्मेदारी लेने के लिए उनके परिजनों से समझाइश की, लेकिन परिजन नहीं माने। इस पर अध्यक्ष पालीवाल ने परिजनों को कुछ दिनों तक सोच कर जवाब देने की बात कही। इस दौरान नायब तहसीलदार जगदीशचन्द्र सरोतरी, भू अभिलेख निरीक्षक पन्नालाल खटीक, सरपंच हरिराम सालवी, ग्राम विकास अधिकारी कालुराम रेगर आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.