नई दिल्ली । कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी रियाल्टी शो बिग बॉस 12 में आय दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है । इस शोको बॉलीवुड के 'भाई' कहे जाने वाले सलमान खान होस्ट करते हैं । इस शो के 12 वें सीजन में भारतीय टीम में खेल चुके केरल के श्रीसंत हमेशा अपनी अजीब हरकतों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं । लेकिन इसके बाद भी जनता का उन्हें भरपूर सपोर्ट मिल रहा है और इस कारण वो लगातार बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले ज्यादा वोट पाकर नंबर एक पर बने हुए हैं । श्रीसंत बीच-बीच में अपने क्रिकेट करियर में कई विवादों पर से भी पर्दा उठाते रहते हैं । इसी कड़ी में उनपर लगे आजीवन बैन के ऊपर भी एक नया बयान आया है ।
कम समय में हो फैसला-
आईपीएल में राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुए श्रीसंत पर स्पोर्ट फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद बसीसीआई ने उनके ऊपर लिए लाईफ टाइम बैन लगा दिया था । जिसके बाद श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट में बैन हटाने के लिए याचिका दायर की थी । अब इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में सुनवाई करेगा। मामले में श्रीसंत की ओर से सलमान खुर्शीद ने अदालत में कहा कि श्री अब 35 साल के हो चुके हैं और उनके खेलने के बेहतरीन दिन बीतते जा रहे हैं। इस लिहाज से मामले की जल्द सुनवाई हो ताकि उनका क्रिकेट करियर कम से इफेक्ट हो । आपको बता दें मामले में केरल हाईकोर्ट के सिंगल जज पीठ ने श्री के ऊपर लगा बैन हटा दिया था लेकिन बाद में बीसीसीआई की अपील पर दो जजों की बेंच ने एकल पीठ के फैसले को बदल दिया था । और श्री पर फिर से बैन जारी रहा । श्रीसंत ने फिर से लगाए बैन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी ।
अजहरुद्दीन से बैन हटाया-
श्रीसंथ के वकील सलमान खुर्शीद ने साथ ही कहा कि जब 2000 के मैच फिक्सिंग प्रकरण में आजीवन प्रतिबंध का सामना कर रहे क्रिकेटर से राजनीतिक बने मोहम्मद अजहरुद्दीन के मामले में इसे बदला जा सकता है तो फिर उसके ऊपर लगा प्रतिबंध क्यों नहीं निरस्त किया जा सकता। आपको बता दें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने आठ नवंबर, 2012 को अपने फैसले में अजहरुद्दीन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को गैरकानूनी करार देते हुए कहा था कि कानून की विवेचना में यह कहीं नहीं टिक सकेगा। श्रीसंत ने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में एकदिवसीय मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके साथ ही उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था ।





No comments:
Post a Comment