बॅालीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड किरदार में हैं। इन दिनों ये स्टार्स जमकर कैदारनाथ का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के चलते हाल में सारा टीवी के फेमस शो बिग बॅास 12 के सेट पर पहुंची। जहां उन्होंने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही बातों-बातों में एक्ट्रेस ने जाह्नवी कपूर और अपनी तुलना को लेकर भी बात की।
सारा ने बताया कि उन्हें हमेशा से पता था कि लोग तुलना करेंगे, लकिन उनका कहना है कि वह उनसे किसी भी तरह की कॉम्पीटिशन नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि 'जाह्नवी ने बहुत ही उम्दा काम किया है और वह उन्हें कई सालों से जानती हैं। जाह्नवी को मैं सिर्फ दुआएं दूंगी और मुझे अच्छा लगता है कि आस-पास के लोगों को अच्छा काम करते रहना चाहिए।'
इसके अलावा सारा ने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा भी दर्शकों संग शेयर किया। सारा ने बताया क् वह श्रीदेवी को बहुत पसंद करती थीं। उन्होंने एक्ट्रेस की एक-एक फिल्म देखी है। कहीं न कहीं श्रीदेवी को देख-देखकर ही सारा ने एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखा था। साथ ही सारा ने श्रीदेवी से अपनी मुलाकात का एक किस्सा सुनाया।
एक्ट्रेस ने कहा, ' मैं एक पार्टी में थी, वहां श्रीदेवी जी मुझे दिखीं, उस वक्त वह अमिताभ जी से बात कर रही थीं तो मैंने उन्हें देखकर अपना हाथ हिलाया। बाद में मुझे कुछ दिनों बाद जाह्नवी का कॉल आया कि मॉम बात करना चाहती हैं तो श्रीदेवी जी ने मुझसे कहा कि सॉरी उस दिन मैं तुमसे ठीक से मिल नहीं पाई। मुझे ये बात छू गयी कि इतनी बड़ी शख्सियत ने मुझे सिर्फ इसलिए फोन किया है।'
गौरतलब है कि फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।





No comments:
Post a Comment