बायतु. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बायतु मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन माई बाप होती है। लोकतंत्र में परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है ।
करीब 24 मिनट तक दिए अपने भाषण में शाह ने भाषण के शुरुआत के 6 मिनट बाद विपक्ष पर हमला बोलना शुरू किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत राजस्थान की सूरत और वीरता तथा महान बलिदानियों के शहादत को सलाम किया।
शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राहुल बाबा के नाम से पुकार कर निशाना साधना शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं राहुल बाबा ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया है।
70 सालों तक शासन काल में रहने के बावजूद कांग्रेस हम से हिसाब मांग रही है जबकि खुद के शासनकाल का कोई आता पता नहीं है। कश्मीर की सर्जिकल स्ट्राइक तथा अन्य घुसपैठियों को निकालने के मामले पर भी उन्होंने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया।
शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जा सकता है सत्ता आये या चाहे जाए लेकिन देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि 5 साल और विकास के नए आयाम और स्थापित होंगे राजस्थान को भाजपा ने बीमारू राज्य की श्रेणी से निकाल कर विकसित श्रेणी में ला खड़ा किया है 5 साल का और समय तो विकसित श्रेणी से समृद्ध राजस्थान बना दिया जाएगा उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समथज़्न देने की अपील भी की।
मारवाड़ी परंपरा से हुआ स्वागत -
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाई भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा ने मारवाड़ी परंपरा से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीदेवी कड़वासरा ने पुष्प गुच्छ शाह को भेंट कर स्वागत किया।





No comments:
Post a Comment