टीवी के सबसे चर्चित चैट शो 'काॅफी विद करण' में बॉलीवुड के फेमस सेलेब्स बतौर गेस्ट हिस्सा लेते हैं। वहीं पहली बार करण जौहर के इस शो टॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस बार का ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है। दरअसल इस एपिसोड में टीम 'बाहुबली' के तीन मेम्बर्स एसएस राजामौली, राना दग्गुबाती और प्रभास कॉफी काउच पर अपनी लाइफ की कई बातें शेयर करने वाले हैं। इस एपिसोड के कुछ वीडियोज चैनल ने शेयर किए हैं। इन वीडियोज में प्रभास ने इस बात को एक्सेप्ट किया कि वे सिंगल नहीं हैं।
Leave it to @karanjohar to ask these perfect gentlemen, the perfectly wrong questions on #KoffeeWithKaran. #KoffeeWithTeamBaahubali pic.twitter.com/EKl7cgkemD
— Star World (@StarWorldIndia) December 16, 2018
बता दें कि 'बाहुबली' टीम का ये स्पेशल एपिसोड 23 दिसम्बर को स्टार वर्ल्ड चैनल पर टेलीकास्ट होगा। शो के दौरान करण ने पूरी टीम सो कई मजेदार सवाल किए। करण ने प्रभास से कहा- ये सच है कि आप पहले कभी किसी टीवी शो पर नहीं आए हैं। इस पर प्रभास ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाय दिया कि बेहतर है कि आप मुझे फिल्माें में ही देखें।
शो के दौरान जब राना और प्रभास से करण ने पूछा कि आप दोनों सिंगल हैं तो राना और प्रभास ने यही कहा कि वे दोनों सिंगल हैं। वीडियो में इसके ठीक बाद करण पूछते दिखाई दे रहे हैं कि प्रभास आपने काउच पर बैठकर झूठ बोला है, तो प्रभास इस बात को एक्सेप्ट करते हुए हां बोल देते हैं। इसके बाद करण ने पूछा कि आप किसी को डेट कर रहे हैं। इस पर एक्टर का जवाब होता है नहीं। फिर करण अनुष्का शेट्टी का नाम लेते हुए बोलते हैं कि उनके साथ डेटिंग की खबर क्या है। वहीं प्रभास इस सवाल पर तुरंत पलटते हुए नजर आते हैं।





No comments:
Post a Comment