Breaking News
recent

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

मण्डावर. कस्बे के समीप ग्राम नांदना, वीरगांव के किसानों ने विद्युत की समस्या को लेकर मंडावर जीएसएस पर विरोध प्रदर्शन कर विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अघोषित विद्युत कटौती व रात में विद्युत सप्लाई देने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से उनकी फसल सूखने के कगार पर है। किसानों को रात में सर्दी अधिक होने की वजह से रात के समय फसलों में पानी देने में भारी परेशानी हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों मे निगम के प्रति भारी रोष जताते हुए मण्डावर विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निगम संवेदक द्वारा लगाए गए कर्मचारियों पर भी राशि मांगने के आरोप लगाए गए। वहीं इस सम्बन्ध में मण्डावर कनिष्ठ अभियंता जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि ब्लॉक के हिसाब से विद्युत आपूर्ति होगी।
सिकंदरा ञ्च पत्रिका. क्षेत्र में पिछले तीन दिन से हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान है। निहालपुरा जीएसएस से जुड़े एक दर्जन गांवों में दिन व रात के समय निगम अभियंताओं द्वारा 8-10 घंटे कटौती की जा रही है। अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं चलने के कारण बिजली कटौती के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है, वहीं किसानों का फसल में सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है।


बिजली समस्या से ग्रामीणों में नाराजगी, एईएन कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के विद्युत निगम के सहायक अभियन्ता कार्यालय में सोमवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर निगम के सहायक अभियन्ता कालूराम मीना को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बनवारी बड़ागांव, मोहन लाल, राजेश मीना, पप्पूलाल, राजेन्द्र, लालाराम सैनी, गोपाल लाल आदि ने बताया कि गांव बड़ागांव की ढण्डवाली ढाणी में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बीड़वाली ढाणी में 10 नए कनेक्शनों को लिए आवेदन लगाए कई माह हो गए, लेकिन कनेक्शन नहीं हो रहे हैं। बैदाड़ा ढाणी में 11 केवी लाइन के तार झूल रहे हैं। इससे हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बैदाड़ा व रोड्या की ढाणी में नए कनेक्शन छह माह बाद भी नहीं हुए है। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बिजली समस्याका जल्द समाधान करने की मांग निगम अधिकारी से की है।
इस संबन्ध में निगम के सहायक अभियन्ता ने बताया कि नए कनेक्शनों के लिए विद्युत उपकरण उपलब्ध नहीं हो रहे है। जल्द ही कनेक्शन किए जाएंगे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.