खण्डार/नायपुर. उपखण्ड मुख्यालय खण्डार के क्षेत्र गोठ बिहारी के गांवों में फैल रही बीमारी के पैर पसारने से जहां एक ओर ग्रामीण भयभीत हैं वहीं चिकित्सा विभाग के लिए भी यह सिरदर्द बनी हुई है। शुक्रवार को भी यहां तीन रोगी सामने आए। इसमें शंकर माली पुत्र रतनलाल माली, मंचीता पुत्री रामस्वरूप माली, मनीषा पुत्री बद्री सेन के गले में सूजन मिली। चिकित्सा दल ने रोगियों का मौके पर ही उपचार किया।
चिकित्सा विभाग ने सवांस गांव में भी जांच की। इस मौके पर चिकित्सा दल में कम्पाउंडर ओमप्रकाश मीणा, जितेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी एलएचवी, गीता शर्मा एलएचवी, एएनएम अर्चना जॉन, आशा सहयोगिनी निर्मला माली आदि मौजूद थे।
जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन
ग्राम पंचायत सरपंच पिंकी सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बीमारी बढ़ रही है और चिकित्सादल सामान्य बीमारी की जांच कर रहा है। गांव में तीन नए रोगी मिलने से ग्रामीणों में भय है। सरपंच ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन भेजकर बीमारी पर रोक के लिए बाहर से चिकित्सा दल की मांग की है।
रात्रि में नहीं रुकता चिकित्सा दल
समाज सेवी लड्डूलाल माली, रमेश माली, महेश महावर आदि ने बताया कि सीएमएचओ के निर्देश के बाद भी चिकित्सादल रात्रि में पंचायत मुख्यालय पर नहीं रुकता है। रात्रि में किसी भी रोगी की हालात बिगडऩे पर प्राथमिक उपचार के लिए पंचायत क्षेत्र में कोई भी जिम्मेदार नहीं रहता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रोगियों की जांच कर उन्हें दवाइयां दे दी है। अब स्थिति सामान्य है। रोगियों की जांच जारी रहेगी।
रामराज मीना, चिकित्सक, सीएचसी खण्डार





No comments:
Post a Comment