सीकर। खंडेला कस्बे के कोटड़ी लुहारवास में रास्ते को पार करते समय एक अधेड़ बस की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
हादसा देख मौके पर लगी भीड़
जानकारी के मुताबिक टोडा गांव निवासी फूलचंद कोटड़ी लुहारवास बस स्टैंड के पास रास्ते को पार कर रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही बस की चपेट में आ गया। इस हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग में दुर्घटना को देख घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं चिकित्सकों ने गंभीर घायल को जयपुर रैफर कर दिया।
बीच रास्ते तोड़ा दम
जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने बताया कि घर से निकले अधेड़ को रास्ते में बस ने कुचल दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।





No comments:
Post a Comment