Breaking News
recent

प्रत्याशी बोले- विजयी होते ही सबसे पहले करेंगे इन समस्याओं का समाधान

राजसमंद. विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। प्रत्याशी अब रात-दिन जी जान से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी होगा कि जीतने वाला प्रत्याशी आपके इलाके की समस्या को कब और कैसे दूर करेगा। इसी नजरिये से यहां पढिय़े आज भीम विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे और उन पर प्रत्याशियों का नजरिया। ये वही मुददे हैं, जो राजस्थान पत्रिका की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जन एजेंडा बैठकों में जनता सामने रख रही है।

भीम-देवगढ़ विधानसभा : अधूरा पड़ा ब्यावर गोमती का फोरलेन
देवगढ़. मगरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर अधूरा पड़ा ब्यावर-गोमती खण्ड सबसे प्रमुख समस्या है। देवगढ़-भीम तक चम्बल का पानी लाने, पूरे विधानसभा में फैल रही गुंडागर्दी को खत्म करवाने, ब्रॉडगेज रेल लाइन का कार्य शुरू करवाने, औद्योगिक क्षेत्र का विकास, युवाओं के लिए रोजगार, अस्पताल में रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति, शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रत्याशियों के सामने हैं।

हरिसिंह रावत
- अधूरे पड़े फोरलेन के कार्य को सरकार के बनते ही पूरा करवा दिया जाएगा ।
- बग्गड़ रीको एरिया को औद्योगिक विकसित किया जाएगा।
- बांदसी-बांगल परियोजना जो ३ हजार करोड़ की है, उससे क्षेत्र में पानी लाकर यहां पेयजल की किल्लत दूर की जाएगी ।
- भीम-देवगढ़ में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाएंगे।

सुदर्शन सिंह रावत
- मेरी सबसे पहली प्राथमिकता क्षेत्र में जल व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। इसके लिए चंबल के पानी को भीम-देवगढ़ तक लाया जाएगा।
- फोरलेन का कार्य कांग्रेस के राज में शुरू हुआ था, ५ वर्षो से अधूरे पड़े इसके कार्य को कांग्रेस सरकार ही पूरा करेगी।
- युवाओं के रोजगार के लिए बग्गड़ रीको एरिया को विकसित करेंगे

अजय सोनी
- पहली प्राथमिकता क्षेत्र में चिकित्सा एवं जल व्यवस्था को सुचारू करने की रहेगी।
- क्षेत्र में बढ़ रहे भय एवं भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाएगा।
- अधूरे पड़े फोरलेन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाएगा।
- औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करवाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार मिले



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.