महुवा ग्रामीण. विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने महुवा समुदायिक अस्पताल पहुंच कर सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन कर कस्बे के शनिदेव महाराज मंदिर तक कनक दण्डवत दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हुड़ला ने कहा कि सोनोग्राफी मशीन के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। अब सरकारी अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मरीजों को मिल सकेगी।
इधर विधानसभा आम चुनाव में विजयी होने के बाद विजय यात्रा नहीं निकाल कर सेवा जुलूस निकाला एवं महुवा बाजार में शनि महाराज के मंदिर से किले वाली माता , तहसील रोड होते हुए शनि महाराज मंदिर तक पटक परिक्रमा दी गई। इसके बाद विधायक ने कहा कि महुवा में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे साथ ही अस्पताल को प्रदेश में मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके बाद अस्पताल रोड पर नव निर्मित सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया इसमे कृष्णा गुर्जर एंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी।
की शिकायत
अस्पताल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने व अन्य तरह से शोर शराबा करना को लेकर विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा ने जिला कलक्टर को पत्र भेजकर चिकित्सा अधिकारियों व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि अस्पताल मे डीजे की आवाज से मरीज भी परेशान रहे। साथ ही समीप ही बालिका विद्यालय में परीक्षा चलने के कारण उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शीघ्र ही दोषी चिकित्सा अधिकारियों व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम बिना स्वीकृति के आयोजित किया गया था।
बांदीकुई. यहां राजकीय अस्पताल में विधायक गजराज खटाना ने फीता काटकर सोनोग्राफी जांच की सुविधा भी शुरू कराई। उन्होंने कहा कि अब चिकित्सालय में ही कम दर में सोनोग्राफी जांच की सुविधा मिल सकेगी। आउटडोर के हिसाब से चिकित्सालय भवन छोटा पड़ता है। ऐसे में इस भवन को तोड़कर विंग के रूप में नए भवन का निर्माण कराया जाएगा या फिर इस चिकित्सालय को अन्यत्र शिफ्ट कर चिकित्सा की बेहत्तर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी बैरवा ने कहा कि चिकित्सालय विकास के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसमें भवन की मरम्मत व सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.आरपी मीणा ने कहा कि सोनोग्राफी जांच मशीन पुरानी है। ऐसे में नई मशीन मुहैया हो जाए तो जांच में आसानी होगी। बसवा चिकित्सालय में एक्सरे मशीन की सुविधा मुहैया कराने की मांग की।
इस मौके पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रामनिवास मीणा, पंचायत समिति सदस्य अनिल खटाना, पं. अम्बिकेश्वर शर्मा, विकास पोषवाल, एडवोकेट अनिल पोषवाल, राजेश भड़ाना, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, ऋषि फहतेपुरिया, पूर्व पार्षद गिरीश शर्मा, पार्षद बनवारीलाल बैरवा, अमन झालानी, विश्राम प्रजापत भी मौजूद थे। (नि.सं.)





No comments:
Post a Comment