Breaking News
recent

सोने के दाम में बड़ी गिरावट, आपके शहर में इतने सस्ते हुए दाम

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय ज्वैलर्स की सुस्त मांग की वजह से गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 320 रुपए की गिरावट आई और इसका भाव घटकर 32,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि औद्योगिक इकाईयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी 250 रुपए उछलकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

क्यों घटे दाम

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि ज्‍वेलर्स की कमजोर मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है। वैश्विक स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में सोना 1245.64 डॉलर प्रति औंस और चांदी 14.71 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

दिल्ली में यह है कीमत
राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 320-320 रुपए गिरकर क्रमश: 32,220 रुपए और 32,070 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं गिन्‍नी का भाव 25,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

चांदी के दाम

चांदी हाजिर का भाव 250 रुपए उछलकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव भी 170 रुपए बढ़कर 38,351 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी सिक्‍कों का भाव 74,000 रुपए लिवाल और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.