Breaking News
recent

एक व्यक्ति ने अलवर पुलिस एसपी की गाड़ी के पीछे लगा दी स्कूटी, फिर उनकी कार रुकवाकर किया ऐसा काम

जिला पुलिस कप्तान के साथ शुक्रवार को अनोखा वाकया हुआ। स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने एसपी की गाड़ी को बीच सडक़ पर रुकवाया। फिर मनुमार्ग डकैती मामले का खुलासा करने पर उन्हें सैल्यूट किया।

हुआ यूं कि शुक्रवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह अपने निवास से तिजारा जाने के लिए निकले। नंगली सर्किल पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने गाड़ी में बैठे पुलिस अधीक्षक को दूर से ही नमस्कार किया। गाड़ी में बैठे एसपी ने गर्दन हिलाकर उसकी नमस्कार का जवाब दे दिया। फिर इस व्यक्ति ने एसपी की कार के पीछे अपनी स्कूटी लगा दी। ये देख एसपी ने ड्राइवर से गाड़ी धीरे करने को कहा। फिर इस व्यक्ति ने आगे आकर गाड़ी को रुकवा दिया। एसपी ने गाड़ी रुकवाकर उस व्यक्ति से पूछा कि बताओ क्या परेशानी है। इस पर वह व्यक्ति बोला कि सर मैं आपको सैल्यूट करना चाहता हूं। पुलिस ने इतनी जल्दी मनुमार्ग डकैती का खुलासा कर दिया। एसपी के पूछने पर इस व्यक्ति ने स्वयं को दवा विक्रेता राजीव कालरा बताया।

गौरतलब है कि अलवर पुलिस एसपी राजेन्द्र सिंह ने पिछले कुछ माह में जिले की पुलिसिंग में काफी सुधार किया है। अलवर आते ही उन्होंने सबसे पहले सभी पुलिस जवानों को वर्दी में रहने के सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने गत 15 सितंबर को व्यापारी मुकेश मित्तल के अपहरणकर्ताओं को एक दिन में ही पकड़ लिया था। और अब मनु मार्ग लूट कांड का एक सप्ताह में ही पर्दाफाश कर बदमाशों को धर दबोचा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.