Breaking News
recent

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

गुलाबपुरा।

कस्बे में रहने वाली तीसरी कक्षा की एक छात्रा को कमरे में लेकर जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

थानाधिकारी बीआर खिलेरी ने बताया कि नौ वर्षीय बालिका को ओडिशा के रहने वाला गेदामू गौरीशंकर राजपूत बिस्किट दिलाने के बहाने कमरे में ले गया। आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर पड़ोसी दौड़कर आए। परिजनों ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

संजली हत्याकाण्ड के दोषियों को कठोर सजा की मांग

आगरा में हुए संजली हत्याकाण्ड के आरोपी को कठोर सजा की मांग करते हुए शहर के एससी/एसटी समाज के लोगों ने सूचना केन्द्र चौराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया और संजली जाटव के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय वंचित लोकमंच के राजस्थान प्रभारी राकेश देसाई, सेवास्तम्भ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, अम्बेडकर युवा संगठन अध्यक्ष अशोक गहलोत, विजेश बारेसा, भैरूलाल बैरवा, सुनिता खोखर, सज्जन बैरवा, हीरालाल बैरवा, सोहनलाल रेगर आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.