अस्पताल में सोनाग्राफी एक सप्ताह से बंद
-साढ़े पांच माह बाद की दे रहे तारिख
-रोज बड़ी संख्या में मरीज हो रहे परेशान
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. मेेडिकल कॉलेज से सम्बद्व राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में चिकित्सक के अभाव में सोनोग्राफी एक सप्ताह से बंद है वही राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय में भी तीन दिन से सोनोग्राफी बंद है। राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में रोज करीब तीन दर्जन मरीज आते है वहीं राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय में करीब पांच दर्जन मरीजों की सोनोग्राफी होती है लेकिन यहां तीन दिन पहले दोनो मशीनें खराब होने व दो दिन चिकित्सक के अवकाश के रहने पर मरीज भटक रहे है। मरीजों को साढे पांच माह बाद की तारिख दी जा रही है। दोनो चिकित्सालय मात्र एक एमबीबीएस चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। जबकि चिकित्सा प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि सोनोग्राफी रेडियोलोजिस्ट ही कर सकते है। लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 6 माह का प्रशिक्षण देकर अन्य चिकित्सकों को इस कार्य के लिए लगा रखा है।
-शनिवार की यह रही स्थिति
राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में शनिवार सुबह जिले के भवानी मंडी के निकट गांव जसवंत पुरा निवासी संतोष अपन मां के साथ पेट दर्द के कारण चिकित्सक के लिखने पर सोनोग्राफी के लिए आई थी उसे 22 मई की तारिख दी गई। उसने बताया कि जब तक तो पेट दर्द कैसे बर्दाश्त हो पाएगा। वह असमंजस्य में बहुत देर तक खड़ी रही। उसने कहा कि अब तो मजबूरी में बाहर पैसे देकर सोनोग्राफी करवाना पडेगा।
-राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय में भवानी मंडी के निकट गांव उदनपुर निवासी भेरुलाल अपनी पुत्री शारदा बाई को लेकर महिला चिकित्सकों के चक्कर लगा रहा था क्योकि उसकी पुत्री के पेट में गठान है उसका ऑपरेशन होना है लेकिन सोनोग्राफी नही हो पा रही है। उसने कहा कि दूर से आए है अब वापस जाना पडेगा। पांच महिने किसने देखें, भगवान जाने क्या होगा। अब तो बाहर ले जाना पडेगा।
-भर्ती मरीज भी परेशान
राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती जिले के सारोला कलां निवासी चमेली बाई का पुत्र भूरालाल चिकित्सक की लिखी पर्ची लेकर आया तो उसे भी बाद की तारिख दी गई। वह बहुत हताश नजर आया। उसने कहा कि अब मां को यहां रखकर क्या करेगा। छुट्टी करवा कर दूसरी जगह ले जाएगा।
-अगले माह से ज्यादा परेशानी आएगी
वर्तमान में दोनो चिकित्सालय में मात्र एक-एक चिकित्सक सोनोग्राफी कर रहे है। इसमें राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में डॉ.कुसुम माथुर है उनकी भी जनवरी में सेवानिवृति हो जाएगी। इसके बाद परेशानी का सामना करना पडेगा। वहीं राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय में डॉ. अंकुश माहेश्वरी सम्भाल रहे है। दोनो में से एक के अवकाश पर जाने से एक ही चिकित्सक को दोनो चिकित्सालय सम्भालने पड़ते है।
-चिकित्सा विभाग को अवगत करा रखा है
अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट के लिए हमने चिकित्सा विभाग को अवगत करा रखा है। वहां 6 माह से चिकित्सकों के लिए डिमांड भेज रखी है। फिलहाल एक चिकित्सक ही दोनेा अस्पताल सम्भाल रहे है। परसो राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय की मशीने खराब हो गई थी व चिकित्सक निजी काम से अवकाश पर थे इसलिए परेशानी आई।
डॉ. दीपक गुप्ता
अधीक्षक, राजकीय एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़





No comments:
Post a Comment