Breaking News
recent

नहीं उठा कचरा, ठेकेदार को लगाई लताड़

गंगापुरसिटी . नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा ने गुरुवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में सडक़ एवं नालियों की सफाई ठीक मिली, लेकिन शहर में चिह्नित कचरा प्वाइटों पर कचरे के ढेर मिले। इस पर सभापति ने दूरभाष पर सफाई निरीक्षक एवं ठेकेदार को लताड़ लगाई। साथ ही दो सफाई निरीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।


निरीक्षण के दौरान सभापति बोहरा को केरिज पुलिया के पास, अस्पताल के बाहर, नंबर तीन स्कूल के पास एवं दीनदयाल पार्क के पास कचरा पड़ा मिला। अस्पताल के बाहर कचरा प्वाइंट से परिषद की जेसीबी से कचरा उठवाते पाए जाने पर सफाई निरीक्षक एवं ठेकेदार को लगाड़ लगाते हुए आयुक्त को ठेकेदार पर जुर्माना कर वसूली करने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल रोड से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण २०१९ को ध्यान में रखते हुए प्रभावी व्यवस्था की जाए। आमजन से घरों व दुकानों का कचरा सडक़ व नालियों में नहीं डालने की अपील की गई।


सफाई निरीक्षकों को नोटिस


निरीक्षण के बाद सभापति संगीता बोहरा ने सफाई निरीक्षक कमलेश एवं मदन को नोटिस जारी किए हैं। इसमें कहा है कि निरीक्षण के दौरान कई जगह कचरे के ढेर मिले। अस्पताल के बाहर परिषद की जेसीबी से कचरा उठाया जा रहा था, जबकि कचरा उठाने व परिवहन करने का ठेका अलग से है। परिषद की जेसीबी का उपयोग क्यों और किसके आदेश से किया गया। पूर्व में भी लापरवाही को लेकर चेतावनी दी गई थी। सभापति ने सफाई निरीक्षकों से बिंदुवार स्पष्टीकरण मांगा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.