Breaking News
recent

पेयजल को भटक रहे लोग

मासलपुर ञ्च पत्रिका. समीप के रौहर गांव में बनी भूतल टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से टंकियां खाली पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गंाव में जीएलआर रीती पड़ी हुई हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। लोगों ने पेयजल आपूर्ति करने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए ४ भूतल टंकियां बनी हुई हैं। गांव से करीब ७ सौ मीटर दूरी पर ऊंचागांव मोड़ के समीप नलकूप स्थापित है। मगर भूतल टंकियों को नलकूप से नही जोड़ा गया है। जिससे इन भूतल टंकियों में आज तक पानी नही पहुंचा है। पानी नही पहुंचने के कारण टंकिया सूखी पड़ी हुई हैं। टंकियों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
ज्ञापन देने वालों में समपाल मीना, भाईराम मीना, अतरसिंह मीना, लोकेश मीना, शिवसिंह, हरिनारायण, दिलखुश, हरिराम मीना आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.