Breaking News
recent

खुद बीमारियां फैलाता चिकित्सालय

प्रतापगढ़ यहां जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिसर में कई स्थानों पर गाजरघास पसरी हुई है। कई स्थानों पर गंदगी भी फैली हुई है। ऐसे में यहां लोगों को बदबूमय वातावरण में नाक बंद कर निकलना पड़ता है।इसे लेकर मरीजों के परिजनों और रोगियों ने भी जिला प्रशासन की ओर ध्यान अवगत कराया है।इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यहां जिला चिकित्सालय में सफाई के लिए ठेका दिया हुआ है। इसके बावजूद भी पूरी तरह से सफाई व्यवस्था नहीं हो रही है। हालात यह है कि परिसर में गाजर घास, झरमरी व अन्य प्रकार के झाड़-झंकाड़ उगे हुए है। चिकित्सालय और मातृ एवं शिशु इकाई में सफाई पूरी तरह से नहीं होती है।इससे यहां बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है। जिला चिकित्सालय प्रशासन की ओर से पूरे परिसर में नियमित सफाई के लिए करीब सवा लाख रुपए प्रति माह के आधार पर ठेका दिया गया है। इसके बादवूद सफाई नियमित नहीं हो रही है।
कर्मचारियों की सूची नहीं
यहां सफाई में दिए गए ठेके में कम से कम 25 कर्मचारी को लगाना आवश्यक है।इसकी सूची भी जिला चिकित्सालय प्रशासन को उपलब्ध करानी होती है। लेकिन चार माह बाद भी इसकी सूची ठेकेदार ने उपलब्ध नहीं कराई है।
परिसर में करनी होती है सफाई
निविदा की शर्तों में ठेकेदार को सम्पूर्ण परिसर की सफाई नियमित करनी होती है।इसके साथ ही सभी वार्डों में सफाई नियमित करनी होती है। परिसर में निर्मित सभी प्रकार के भवन, वार्डों की भी सफाई करनी शामिल है।सभी प्रकार की सफाई के लिए सामग्री भी ठेकेदार को ही लानी होती है।
कर्मचारियों की सूची मांगी है
ठेकेदार से हमनें कर्मचारियों की सूची कई बार मांगी है।इसके बाद भी सूची नहीं दी जा रही है। वहीं सफाई के लिए संबंधित वार्ड प्रभारी की ओर से हमें प्रपत्र में कार्य संतोषप्रद बताया जाता है। परिसर में सफाई के लिए कई बार ठेकेदार को कहा है, लेकिन सफाई सही नहीं हो पा रही है।इसके लिए उच्चाधिकारियों को कहा जाएगा।
राधेश्याम शर्मा
नर्सिंग अधीक्षक, जिला चिकित्सालय

नहीं हो रही सुचारू सफाई, नोटिस जारी करेंगे
परिसर में सफाई का कार्य ठेकेदार का ही है। कई जगह गंदगी और झाड़-झंकाड़ उगे हुए है। इसे लेकर हमने ठेकेदार को कहा है। सफाई में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदार को नोटिस जारी किए जाएगा।
डॉ. ओपी दायमा
उप नियंत्रक, जिला चिकित्सालय, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.