मेलबर्न : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के चौथे दिन भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने एक और माइलस्टोन अपने नाम किया। उन्होंने 40वें टेस्ट में अपने 189 विकेट लेकर भारतीय महान ऑफ स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और अभी पांचवें दिन का खेल बाकी है और आस्ट्रेलिया चौथी पारी खेल रही है। उसके दो विकेट बाकी हैं। यानी इसी टेस्ट मैच में जडेजा के पास प्रसन्ना के रिकॉर्ड से आगे निकलने का मौका है। हालांकि प्रसन्ना को इतने ही विकेट लेने में 49 टेस्ट लग गए थे।
जडेजा को दूसरे टेस्ट में न खेलाने की हुई थी काफी आलोचना
बता दें कि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में चार तेज गेंदबाजों को मौका देने के लिए जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया था और भारत को हार झेलनी पड़ी थी। इस निर्णय की काफी आलोचना भी हुई थी। इस गलती को सुधारते हुए टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट में बयंहत्थे गेंदबाज रवींद्र जडेजा को शामिल किया और उन्होंने आते ही कमाल कर दिया। पहली पारी में जब बुमराह का कहर जारी था, उसमें भी अपने लिए संभावना तलाशते हुए जडेजा ने शीर्ष क्रम के दो बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और मिशेल मार्श को पैवेलियन भेजा तो दूसरी पारी में भी तीन विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। दूसरी पारी में उन्होंने मार्कस हैरिस, टिम पैनी और एक बार फिर मिशेल मार्श को बाहर का रास्ता दिखाया। इतना ही नहीं चौथे दिन की समाप्ति पर जडेजा का बॉलिंग फिगर और भी प्रभावशाली हो सकता था। उनकी गेंद पर कम से कम दो कैच तो विकेट के पीछे रिषभ पंत ने ही टपका दिए।
सारे लेफ्ट आर्म बॉलर छूटे पीछे
मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में मिले पांच विकेटों की बदौलत रवींद्र जडेजा ने न सिफ्र महान भारतीय ऑफ स्पिनर इरापल्ली प्रसन्ना को पीछे छोड़ा, बल्कि मिशेल जॉनसन समेत सारे लेफ्ट आर्म बॉलर से आगे निकल गए। 40 टेस्ट मैचों की बात करें तो इतने कम टेस्ट मैच में किसी भी बंयहत्थे गेंदबाज ने 189 विकेट नहीं लिए हैं। इससे पहले इतने टेस्ट में मिशेल जानसन को सबसे ज्यादा 175 विकेट हासिल हुए थे, जबकि दूसरे आस्ट्रेलियाई बंयहत्थे तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इतने टेस्ट में 170 विकेट लिए थे। इस मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं।





No comments:
Post a Comment