Breaking News
recent

शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र आज से

10 हजार बीघा में 20 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन : पिराई के लिए मिल को मिलेगा 14 लाख क्विंटल गन्ना

कृष्ण चौहान
श्रीगंगानगर. राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड की ओर से शुगर में गन्ना पिराई सत्र बुधवार सुबह सवा दस बजे चक 23 एच श्रीकरणपुर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा। मिल प्रबंधन ने गन्ना पिराई सत्र की पूरी तैयारियां कर ली गई है। श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, गजसिंहपुर सहित श्रीगंगानगर जिले में दस हजार बीघा में गन्ने की फसल है।

इस बार करीब 20 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन होने की उम्मीद है। इसमें से शुगर मिल में पिराई के लिए 14 लाख क्विंटल गन्ना मिल सकता है। पिछले साल शुगर मिल में 7 लाख 71 हजार क्विंटल गन्ना पिराई किया था। ऐसे में इस बार करीब दुगनी मात्रा में गन्ना पिराई का अनुमान है।

हालांकि मिल प्रबंधन ने प्रति बीघा 200 क्विंटल गन्ना खरीद करने का पुराना निर्णय ही लागू किया है। इलाके में सर्दी बढऩे के साथ ही गन्ने में मिठास बढऩे लगी है। गन्ने से ज्यूस अच्छा होने पर चीनी की रिकवरी बढ़ेगी। पिछले साल चीनी की रिकवरी 9.1 प्रतिशत रही थी।

200 करोड़ खर्च, मशीनरी अच्छी नहीं
कमीनपुरा में वर्ष 2015-16 में 200 करोड़ रुपए खर्च करके नई शुगर मिल स्थापित की गई लेकिन शुगर मिल की मशीनरी निर्धारित मापदंड के अनुसार नहीं लगाई गई। इस कारण बार-बार मिल सत्र में गन्ना पिराई का कार्य बाधित होता है।

साफ-सुथरा लेकर आना है गन्ना
शुगर मिल महाप्रबंधक का कहना है कि गन्ना मांग पर्ची के अनुसार दिनांक को साफ-सुथारा लेकर आना है। ऐसा नहीं होने पर टोकन जारी नहीं करने की बात कहीं जा रही है। साथ ही गन्ने का वजन मय ट्रैक्टर ट्रॉली 225 क्विंटल
ही रहेगा।

बुवाई का गणित
वर्ष बीघा में
2016-17 16000
2017-18 8833
2018-19 10000
जिले में उत्पादन
वर्ष उत्पादन
2016-17 2000000
2017-18 1200000
2018-19 2000000

क्विं. में

पिराई का गणित
वर्ष-------------- पिराई
2015-16 --------888864
2016-17 --------1189327
2018-19---------771000

चीनी रिकवरी
वर्ष -----------रिकवरी
2015-16 ------5.88 %
2016-17 ------8.55 %
2018-19 ------9.02 %

कहां जाएगा गन्ना
ज्यूस बनेगा
पंजाब जाएगा
गुड़ व शक्कर बनेगी
अन्य उपयोग व बुवाई आदि

शुगर मिल का लक्ष्य
गन्ना पिराई के लिए मिलेगा- 12 से 14 लाख क्विंटल
प्रतिदिन बिजली उत्पादन होगा-7.27 मेगावाट
इस सीजन में चीनी का उत्पादन होगा-एक लाख 5 हजार क्विंटल
प्रतिदिन शुगर मिल में स्प्रिट बनेगी- 30 हजार लीटर
प्रतिदिन शुगर मिल की गन्ना पिराई की क्षमता- 1500 क्विंटल
वर्ष 2016-17 में गन्ना पिराई शुरू हुई-12 दिसंबर को
2017-18 में मिल में गन्ना पिराई शुरू होगी- 21 दिसंबर को
शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र बुधवार सुबह सवा दस बजे पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है।
सुभाषचंद्र शर्मा, महाप्रबंधक, राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड (23 एफ -श्रीकरणपुर) श्रीगंगानगर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.