Breaking News
recent

जरा संभलकर! क्योंकि सडक़ों पर चल रहा है सांडों का ‘दंगल’

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. शहर की सडक़ों से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। ‘आवारा सांड’ सडक़ों पर काल की तरह स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। शहर का कोई भी इलाका इनके आतंक से अछूता नहीं है। इनकी चपेट में आने से कई लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं। आवारा सांड व्यस्त सडक़ों पर झगड़ते हैं, जिससे कई बार यातायात जाम हो जाता है। नासूर बन चुकी इस समस्या का नगर निगम के पास कोई इलाज नहीं है।


सीन वन

मंडोर क्षेत्र में नयापुरा अस्पताल रोड पर मंगलवार सुबह दो सांड करीब आधे घंटे तक आपस में गुत्थमगुथा होते रहे। इस कारण लोगों की आवाजाही बंद हो गई। वाहन चालकों को दूसरे मार्ग से गंतव्य की ओर जाना पड़ा। सांडों की यह लड़ाई एक सांड का सिंग उखडऩे पर ही समाप्त हुई।

सीन टू

मसूरिया स्थित बाबा रामदेव रोड पर बुधवार सुबह 8 बजे दो आवारा सांड इस कदर भिड़े कि लोगों की सांसें अटक गई। करीब एक घंटे तक सांडों की लड़ाई की परिणति यह रही कि सडक़ किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने पानी डालकर सांडों को दूर हटाने की कोशिश की, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.