भिवाड़ी. औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के नयागांव में शुक्रवार देर शाम को कबाड़े के एक गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची रीको की चारों दमकलें रात तक आग बुझाने में जुटी रही, देर रात आग पर काबू पाया गया, शनिवार सुबह भी घटना स्थल से धुंआ निकल रहा है।
रीको में दमकल का कामकाज देख रहे राजू ने बताया कि यह गोदाम किसका है। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर भी गोदाम का मालिक नहीं आया है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल प्राथमिकता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग बुझाने के लिए चारों दमकलें लगी हैं, जिनके करीब 10-10 चक्कर लग चुके हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। रात का समय होने के कारण परेशानी ज्यादा आ रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अग्निशमन की ना दमकल आई है और न ही जिम्मेदारी अधिकारी मौके पर आए।





No comments:
Post a Comment